MP GK

               --मध्यप्रदेश का इतिहास--

                   --पुरापाषाण काल---

- यह इतिहास का वह काल है जिसके लिखित साक्ष्य उपलब्ध नहीं है।

- म प्र में इस काल से सम्बंदित विभिन्न औजार जैसे खुरचनी, मुष्टिकुठार आदि औजार हमें नर्मदा घाटी, बेतवा घाटी, चम्बल घाटी और सोन घाटी आदि से प्राप्त होती है।

- म प्र के रायसेन जिले के अब्दुल्लाहगंज तहसील में स्तिथ भीमवेटका नामक स्थान से इस काल के मानव द्वारा की गईं चित्रकारी मिलती है यहां पर लगभग 500 गुफाएं पाई गयी है।

- होशंगाबाद और नरसिंहपुर के बीच नर्मदा घाटी में हमे इस समय से सम्बंदित जीवाश्म प्राप्त होते है।

- नरसिंहपुर से हमे इस काल के मानव की खोपड़ी के अवशेष मिले हैं।

                
                    --मध्यपाषाण काल--

-इस काल के प्रमुख औजार खुरचनी, नोंक एवं वेधनी आदि थे जो म प्र के विभिन्न स्थानों से प्राप्त हुए हैं।

-उज्जैन जिले में स्थित कायथा नामक स्थल इस काल से सम्बंदित हैं।

-कायथा बराहमिहिर की जन्म स्थली भी है जो प्राचीन भारत के एक  प्रसिद्ध खगोल शास्त्री थे।

-सागर जिले में स्थित ऐरण नामक स्थान इस काल से सम्बंदित है जिसका पुराना नाम ऐरिकर्ण है।

-ऐरण स्थल से भारत में सती प्रथा के सबसे प्रथम साक्ष्य प्राप्त होते है यही पर पहली बार गुप्तवंश के राजा भानुगुप्त के एक सैनिक की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी सती हुई थी।

-म प्र के महेश्वर के पास नमदा टोली नामक एक प्रसिद्ध स्थल है जो इस काल से सम्बंदित है।

-उज्जैन जिले में नागदा नामक एक अन्य स्थल भी इस काल से सम्बंदित है।

-आदमगढ़ नामक स्थल से जानवरो की हड्डियां बड़ी मात्रा में पाई गई है।

                    -- नवपाषाण का --

-यह मानव सभ्यता के विकास का वह काल है जिसमे आधुनिक मानव का जन्म हुआ। इस युग में मनुष्य ने कृषि, पशुपालन, मृद्भाण्ड( मटके) , वस्त्र निर्माण, अस्त्र शस्त्र निर्माण आदि का प्रयोग करना शुरू कर दिया था।

-म प्र में हड़प्पा सभ्यता से सम्बंदित कोई भी स्थल नहीं पाया गया है।

- म प्र के मंदसौर जिले के आरवा नामक स्थान से हमें ताम्रपाषाण  काल से लेकर गुप्तकाल तक के अवशेष प्राप्त होते है।

-उज्जैन के डांगवाला नामक से ताम्रपाषाण कालीन बस्ती प्राप्त होती है।

-म प्र के उत्तरी भाग से हमें लौहयुग के चित्रितदुषण मृद्भाण्ड प्राप्त होते है।

-म प्र में वैदिक काल से सम्बंदित निषातजाति का सम्बन्ध रहा है जो म प्र के घने जंगलों में निवास करते थे। जिसका उल्लेख ऋगवेद में हमें मिलता है।

Comments

Popular posts from this blog

प्राचीन काल के म प्र से सम्बंदित राजवंश

सामान्य ज्ञान

सामान्य ज्ञान